मिर्जापुर, मई 17 -- मिर्जापुर। नगर के शुक्लहा स्थित कृष्णा टॉवर परिसर में रविवार को आठ जोड़ों ने सात फेरे लिए। नगर के घंटाघर से गाजे-बाजे के साथ रथ पर सवार होकर नगर के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए बारात निकाली गई। उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली और विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, पूर्व नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल रहे। आयोजक गोकुल अग्रवाल, किशन अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, पंकज खत्री, क्षतिज बुधिया, सुमित अग्रवाल, आयुष सराफ, शुभम गुप्ता, रंजना अग्रवाल, इंदू गुप्ता आदि ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...