नोएडा, अप्रैल 3 -- ग्रेटर नोएडा। जेवर के नीमका गांव में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। युवक अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए आया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक खुर्जा निवासी संजय सोमवार को नीमका गांव स्थित सामूहिक विवाह समारोह में आया था। उसकी साली की शादी थी। वह अपनी बाइक बाहर खड़ी कर शादी समारोह में चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक वहां नहीं मिली। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरों का पता लगाकर बाइक बरामद की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...