सिद्धार्थ, फरवरी 26 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज स्थित राप्ती तट के पास बने मंगल भवन में 27 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें डुमरियागंज के अलावा भनवापुर, इटवा व खुनियांव ब्लॉक के ग्रामीण व नगरीय रजिस्टर्ड जोड़े शामिल होंगे। तैयारियां तेज हो गई है। बुधवार को सीडीओ बलराम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि ने बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर मंथन किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में प्रतिभाग करने वाले जोड़ों को लेकर रजिस्ट्रेशन कराना होता है। अब तक सभी स्थानों के कुल 238 ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बुधवार को टेंट लगाने के साथ ही हो रही अन्य तैयारियों के बीच अफसर व पूर्व विधायक मंगल भवन पहुंचकर वस्तुस्थिति से रूबरू हुए। व्यवस्था को लेकर स्थानीय जि...