बलिया, मार्च 28 -- बलिया, संवाददाता। समाज कल्याण विभाग ने सामूहिक विवाह की वित्तीय वर्ष 2025-26 के 382 शादियों का तीन करोड 82 लाख रुपये निदेशालय को वापस कर दिया है। सरकारी मशीनरी के प्रचार-प्रसार और अभियान के बाद भी वार्षिक की कौन कहे छमाही लक्ष्य भी पूर्ण नहीं हो पाया। यही नहीं जिलाधिकारी की ओर से 27 मार्च यानि आज शुक्रवार को तीसरे सामूहिक विवाह की घोषित की गई तिथि आवेदन के अभाव में निरस्त कर किए जाने की चर्चा है।विभाग को पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1392 सामूहिक विवाह का संपूर्ण बजट वापस करना पड़ा था। पड़ा था। अबकी बार 236 का करना पड़ सकता है। सूत्रों की मानें तो तीसरे सामूहिक विवाह के लिए सामान आदि भी टाउन पॉलीटेक्नि मैदान में पहुंच चुका था। लेकिन आवेदन महज 35 था, ऐसे में सरकारी गाइड लाइन के अनुसार विवाह का आयोजन नहीं कराया जा सकता थ...