सामूहिक विवाह का आवेदन 29 अप्रैल तक बढ़ा
श्रावस्ती, अप्रैल 25 -- श्रावस्ती। सहायक श्रमायुक्त सन्तपाल ने बताया कि श्रम विभाग श्रावस्ती की ओर से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों व अविवाहित महिला निर्माण श्रमिकों का सामूहिक विवाह छह मई को गेंद घर परिसर बहराइच में किया जाएगा। जिसमें अधिकतम 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। सभी पंजीकृत श्रमिक जिनका पंजीयन न्यूनतम एक वर्ष पुराना है वे अपनी बेटी की शादी के लिए तथा पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक स्वयं के विवाह के लिए जन सुविधा केन्द्र से जरूरी अभिलेख लगाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि 29 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। आवेदन के साथ आधार कार्ड, वर व वधू से संबंधित परिवार रजिस्टर नकल, शपथ पत्र आदि अपलोड करना होगा। पात्र श्रमिकों को 85 हजार रुपये की हितलाभ धनराशि दी जाएगी। साथ ही संपूर्ण आयोजन की व्यवस्था श्रम विभाग करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.