गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- गाजियाबाद। श्रम विभाग की ओर से 20 अप्रैल को जनपद में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद गाजियाबाद के साथ हापुड़ और बुलंदशहर के जोड़े शामिल होंगे। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों एवं पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक की शादी के लिए जनपद में सामूहिक विवाह का 20 अप्रैल आयोजन किया जाएगा। उप श्रमायुक्त ने बताया कि जनपद में 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा । इस विवाह के दौरान पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सरकार द्वारा 85 हजार रुपये की धनराशि भी प्रदान की जायेगी। इसके लिए पंजीकृत श्रमिक विभाग में आकर या जन सेवा केंद्र पर आकर आवेदन कर सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.