पलामू, मार्च 7 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज से सटे महराजगंज ठाकुरबाड़ी मंदिर में रविवार को बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के नेतृत्व में दहेज रहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हरिहरगंज शहर के व्यवसाइयों सहित बड़ी संख्या में लोग सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में जूटे हुए है। समिति के कोषाध्यक्ष जेपी गुप्ता और सदस्य विश्वदीप गुप्ता ने बताया कि बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के नेतृत्व में नौंवा दहेज रहित सामूहिक विवाह कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया जाएगा जिसमें 25 जोड़ों का विवाह कराने की तैयारी है। आयोजन कमेटी के अनुसार सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप दैनिक कार्यों के सामान, कपड़ा एवं अन्य सामाग्री भी दी जाती है। सुबह आठ बजे से विवाह कार्यक्रम शुरू हो जायेगा, सभी लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.