हाथरस, मई 13 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के तहत जनपद में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के सफल आयोजन के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने टेंडर प्रक्रिया को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पुत्रियों के विवाह में सहयोग प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा प्रत्येक आवेद...