सामूहिक विवाह : 183 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
वाराणसी, मई 10 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। बलदेव इंटर कॉलेज का प्रांगण रविवार को शहनाइयों की गूंज और उल्लास का साक्षी बना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पिंडरा ब्लॉक के 99 और बड़ागांव के 84 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। 183 जोड़ों में तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। शेष जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण को करना था लेकिन वह रविवार सुबह अचानक लखनऊ लौट गए। उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में शामिल होना था। उनकी जगह पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह और डीएम सत्येंद्र कुमार ने प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ-साथ घर-गृहस्थी के आवश्यक सामान एवं प्रमाण पत्र दिए।डॉ. अवधेश सिंह ने नवदंपतियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.