भदोही, फरवरी 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में 12 फरवरी यानि गुरुवार को सीएम सामूहिक विवाह का आयोजन तीन स्थानों पर होगा। सीएम सामूहिक विवाह के माध्यम से दांपत्य सूत्र में बंधने के लिए कुल 107 जोड़ों का आवेदन हुआ है। ब्लॉक स्तर से समस्त जोड़ों का सत्यापन हो चुका है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्धारित स्थलों पर सीएम सामूहिक विवाह आयोजित होगा। समाज कल्याण विभाग के मुताबिक 12 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए कुल 107 जोड़ों का पंजीयन हुआ है। कल्याण मंडलम् भदोही में 25, ब्लॉक परिसर सुरियावां में 35 और ज्ञानपुर ब्लॉक परिसर में 47 समेत कुल 107 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। बताया कि भदोही ब्लॉक क्षेत्र में बीस, पालिका परिषद भदोही में पांच, सुरियावां ब्लॉक क्षेत्र में 15,...