अलीगढ़, जनवरी 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बसंत पंचमी के अवसर पर यानि आज शुक्रवार को तालानगरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें 700 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे। 100 पुरोहित व चार मौलवी विवाह व निकाह को सम्पन्न कराएंगे। सामूहिक विवाह स्थल का गुरूवार को डीएम संजीव रंजन निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को उपहार सामग्री प्रदान की जाएगी और वधू के खाते में निर्धारित धनराशि का प्रत्यक्ष लाभ डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। सीडीओ योगेंद्र कुमार ने सभी नोडल अधिकारियों को उनके दायित्व स्पष्ट करते हुए निर्देशित किया कि आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पंडाल, भोजन, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अतिथि सत्कार सहित समस्त व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.