गोड्डा, सितम्बर 23 -- ललमटिया प्रतिनिधि।नमामि भारतम के तहत आठ स्थानों पर सामूहिक वंदे मातरम गायन 25 सितम्बर को आयोजित की जाएगी।इस आशय की जानकारी सिदो कान्हू सरस्वती विद्या मंदिर ललमटिया के प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने दी। कार्यक्रम को लेकर उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर पूरे भारतवर्ष में अखिल भारतीय विद्या भारती शैक्षिक संस्थान दिल्ली के द्वारा सामूहिक वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का गायन आयोजित की गई है। वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती के द्वारा राष्ट्रगान का सम्मान के लिए एक साथ 25 सितंबर को दिन के 11 बजे विद्या भारती विद्यालय के द्वारा विभिन्न गांवो एवं शाहरों मे और विद्यालय स्तर पर आयोजित की जा रही है। यह भी पढ़ें- बरहरवा में कुल 11 स्थानों पर कल होगा सामुहिक राष्ट्रगीत गायन इस कड़ी में सिद्धू का...