सीतापुर, मार्च 31 -- केसरीगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के तत्वावधान में हरगोविंद इंटर कॉलेज में सामूहिक वंदे मातरम गायन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित नाग ने कहा कि परिसर-परिसर गूंजित वंदे मातरम" अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार यादव, प्रधानाचार्य रमाकांत यादव, नरेंद्र अवस्थी, नगर मंत्री अभिजीत गौड़, पंकज वर्मा सहित अन्य शिक्षक व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.