फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 15 -- फर्रुखाबाद। सामूहिक रोजा इफ्तार का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। मुकद्दस रमजान के आखिरी अशरे में हर दिन आधा दर्जन के आसपास सामूहिक इफ्तार हो रहे है। एक गेस्ट हाउस में आयोजित सामूहिक इफ्तार में शहर व मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआ की गई। रविवार को ज्वेलर्स कारोबारी हाजी शकील अहमद खान नसीम अहमद खान, हाजी अदील अहमद और सऊद अहमद की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तार कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। इस मौके पर हाजी अहमद अंसारी, शकील मंसूरी, हसीन अहमद, सलमान कबीर, फैसल हसीन, आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.