बदायूं, मार्च 3 -- बिसौली। नगर के बुद्धबाजार रोड स्थित ब्रज धाम में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन बिजली सामग्री के थोक व्यापारी अन्नू, मन्नू गुप्ता द्वारा कराया गया। सुंदरकांड का भावपूर्ण वाचन डॉ. ब्रजेश यादव ने किया। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। डॉ. ब्रजेश यादव ने कहा कि सुंदरकांड हमें संकटों में धैर्य, साहस और अटूट विश्वास बनाए रखने की प्रेरणा देता है। भगवान हनुमान की भक्ति से जीवन की बाधायें दूर होती हैं और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया। चौपाईयों की गूंज से पूरा वातावरण श्रद्धा से सराबोर हो उठा। हरिओम पाराशरी, राजा बाबू वार्ष्णेय, विपनेश पाठक, डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. संजय, डॉ. जितेंद्र वार्ष्णेय, विनय विवेक, अंकित अग्रवाल, गुड्डू तिवारी, ...