हजारीबाग, जुलाई 26 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। बड़ा बाजार स्थित जैन भवन में रविवार को बूथ संख्या 247, 248 और 249 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ संयोजक सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वोकल फॉर लोकल के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, सामाजिक समरसता और विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेश को प्रेरणादायी बताते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- स्वदेशी वस्तुओं को बढ़...