सामूहिक योग सत्र का आयोजन
कोडरमा, अप्रैल 6 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर सामूहिक योग सत्र का आयोजन सुबह 5.30 बजे से 7 बजे तक आकाश योग केंद्र झुमरी तिलैया में किया गया। इसमें योग प्रशिक्षक आकाश कुमार सेठ के द्वारा योग कराया गया। इस कार्यक्रम के परियोजना निर्देशक प्रतीक संघई, विकास जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि योग हम सब को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की जरूरत है जिस से हमारा जीवन और भी ज्यादा सुखमय होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने किया। मंच संचालन सचिव अतुल खेतान व धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष महावीर खेतान ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.