सामूहिक योगाभ्यास के बाद खेली जाएगी कबड्डी
प्रयागराज, जून 18 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चाका के धनुहा स्टेडियम में जिलास्तरीय कबड्डी (बालक वर्ग) और योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके बाद सुबह नौ बजे से नॉकआउट कबड्डी प्रतियोगिता होगी। पंजीकरण के लिए इच्छुक लोग 20 जून तक संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकरी के लिए मोबाइल नंबर 9161838423 संपर्क किया जा सकता है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी गुलशन शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को जागृत करना, उन्हें एक अनुशासित मंच प्रदान करना व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। सभी विकास खंडों की टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.