कन्नौज, मार्च 24 -- तिर्वा, संवाददाता। नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव में जहां श्रीमद् भागवत कथा में श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही हैं। सायंकाल महाआरती में सामूहिक आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा से जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। कस्बे के प्लाजा मार्केट में 24 वां दुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें प्रयागराज से पधारे सरस कथावाचक राघव जी महाराज ने पांचवें दिन श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल रूप में अपने अनेक लीलाएं कर भक्तजनों का मन मोह लिया। कथा में बताया कि कृष्ण के साथ दर्जनों ग्वाल बाल लीलाएं कर जहां भगवान कृष्ण ने मैया यशोदा को भी चकित कर दिया। बाल रूप में भगवान कृष्ण ने मैया से शिकायत करते हुए कहा कि उसका सखा मनसुखा उनको बार-बार चिढ़ाते हैं कि नंदबाबा ने तुमको म...