किशनगंज, अप्रैल 9 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर ठाकुरगंज का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। स्थानीय जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सामूहिक रूप से "णमोकार महामंत्र" का जाप किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:कालीन पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सामूहिक जाप एवं ध्यान का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने एक स्वर में मंत्र का उच्चारण करते हुए विश्व शांति, अहिंसा और मानव कल्याण की कामना की। मंत्रोच्चारण से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ और श्रद्धालुओं में अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति देखने को मिली।इस अवसर पर मोहन जैन, संतोष जैन, बिमल जैन, प्रदीप जैन, शांति लाल जैन और पवन जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.