सहारनपुर, अप्रैल 2 -- सहारनपुर । व्यापारिक नववर्ष के अवसर पर बुधवार को शहर में विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा सामूहिक बहीखाता पूजन एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित इन कार्यक्रमों में व्यापारियों ने नए वित्तीय वर्ष की सुख-समृद्धि की कामना की। रेलवे रोड स्थित सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधिवत बहीखाता पूजन और हवन किया गया। पं. गुलशन पराशर एवं मोहित पराशर द्वारा गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। इस दौरान सभी व्यापारियों ने अपने बहीखातों पर तिलक लगाकर नए सत्र की शुरुआत की। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री सरदार सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, प्रांतीय उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.