लोहरदगा, मार्च 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के बंजार किस्को स्थित पीएन स्मार्ट एजुकेशन पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल प्रिंसिपल प्रतिमा नीरज साहू ने कहा कि सफलता निरंतर प्रयास और अनुशासन का परिणाम होती है। असफलता आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास को शिक्षा की सफलता का आधार बताया।उत्कृष्ट प्रदर्शन ने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में निरंथि नगेसिया, आकांक्षा, अनीश, अनुराग, अंशु, अं...