मधेपुरा, अप्रैल 20 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संभावित बाल विवाह की घटनाओं की रोकथाम के लिए सिंहेश्वर मंदिर परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास निगम बिहार और डीएम के निर्देश पर अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी और अन्य लोगों के साथ बैठक कर बाल विवाह नहीं करने का अनुरोध किया गया। कहा गया कि बाल विवाह की सूचना हेल्पलाइन नंबर 181 और 1098 पर दें। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति आमलोगों को जागरूक करना और इसके दुष्परिणामों की जानकारी देना है। यह भी पढ़ें- बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.