प्रयागराज, अगस्त 19 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को सभी संकायों के अधिष्ठाताओं और विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। परिसर की साफ-सफाई, पुरानी इमारतों के रखरखाव, शोध कार्यों को बढ़ावा देने और शिक्षकों के लिए खेल सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कुलपति ने शिक्षकों से कटिंग-एज विषयों पर शोध करने, नए प्रोजेक्ट तैयार करने और शोध निर्देशन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। विधि विभाग की छत की वाटरप्रूफिंग और मरम्मत तथा जीएन झा छात्रावास की मरम्मत के प्रस्ताव को कुलपति ने मंजूरी दे दी है। कुलपति ने कहा कि 500 से अधिक शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से विश्वविद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा सकता है। शिक्षकों के लिए रोजाना 3:30 से 5:30 ...