फरीदाबाद, जून 27 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर मेरा युवा भारत (माय भारत) फरीदाबाद द्वारा शनिवार को वंदे मातरम् के सामूहिक पूर्ण गायन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केनरा बैंक द्वारा संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 100 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।जिला युवा अधिकारी प्रियंका ने युवाओं को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन एवं उनके साहित्यिक योगदान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् भारत का राष्ट्रीय गीत है, जिसकी रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपने प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ में की थी। इसे 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया गया। यह भी पढ़ें- सामूहिक पूर्ण गायन में 100 युवाओं ने भाग ...