विकासनगर, नवम्बर 7 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में राज्य स्थापना की रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक नृत्य और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. वीर राघव खंडूरी, डॉ. सीमा पुंडीर और डॉ. अमित गुप्ता शामिल रहे। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में शिवानी ग्रुप ने प्रथम, खुशी ग्रुप ने द्वितीय और वंश ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में अर्शी आलम प्रथम, सोनिया द्वितीय और लाइबा तृतीय स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में निहाल नौटियाल ने प्रथम, नीतू ने द्वितीय और हिमांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर उल्लासपूर्ण वातावरण से भरा रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.