रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। जैन अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन रांची की ओर से गुरुवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस के द्वितीय संस्करण का आयोजन मारवाड़ी भवन में हुआ। कार्यक्रम सुबह 7:30 से 9:36 बजे तक चला। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। प्रख्यात गायक विशाल जैन ने भक्ति भजन पेश किए। इस बीच सामूहिक नवकार महामंत्र का उच्चारण हुआ। इससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। इस प्रस्तुति ने सभी को भक्ति से भावविभोर कर दिया। झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। गई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी थे। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह के संबोधन को दिल्ली से लाइव सुना गया। यह भव्य आयोजन विश्व स्तर पर एक साथ 106 से अधिक देशों में छह हजार से अधिक केंद्रों पर एक ही सम...