संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल कराए जाने के मामले में दुधारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एएच इंटर कॉलेज, पैड़ी केंद्र पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में गड़बड़ी पाए जाने के बाद केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और एक अन्य शिक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ की तहरीर पर की है। डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ ने तहरीर में बताया है कि 23 फरवरी को द्वितीय पाली में आयोजित इंटरमीडिएट जीव विज्ञान परीक्षा के दौरान शाम 4:45 बजे सचल दल ने एएच इंटर कॉलेज, पैड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कक्ष संख्या-06 में परीक्षार्थियों के प्रश्नपत्रों पर पेंसिल से हल कराए जाने के प्रमाण मिले। कई छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं में कुछ प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.