सामूहिक दुष्कर्म में दूसरा आरोपी धराया
बगहा, मई 6 -- चितरंजन कुमार गुप्ता सिकटा,एक संवाददाता। बलथर थाने के लाइन परसा गांव से पुलिस ने बुधवार को नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी राजू राम की गिरफ्तारी लाइन परसा गांव स्थित उसके घर से की गई है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया था।जैसे ही घर पहुंचा उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है एक मई की देर शाम चॉकलेट खरीदने गई एक किशोरी के साथ तीन आरोपितों ने जबरन दुष्कर्म किया था। मुख्य आरोपी सहीम गद्दी उर्फ बाल ठाकरे को उसी दिन धर-दबोचा था। तीसरे आरोपी रईस गद्दी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.