रांची, जुलाई 3 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर थाना कांड संख्या 58/2026 (दिनांक 06 जून 2026) के तहत दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करगे गांव निवासी 22 वर्षीय सुभाष उरांव (पिता-सुलेन्द्र उरांव उर्फ सुरेन्द्र उरांव) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताते चलें कि 6 जून को एक महिला को उसके घर के सामने से जबरन उठाकर कुछ लोग नदी किनारे ले गए थे, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। इस मामले में पुलिस पहले ही दस आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। अब इस गिरफ्तारी के साथ मामले में गिरफ्तार आरोप...