संभल, मार्च 17 -- बनियाठेर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। अब पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच तेज कर दी है, जिससे आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके। पुलिस गांव की गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को बुधवार रात चार युवक मुंह दबाकर उसे बाइक पर बैठाकर दूर जंगल में ले गए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पीड़िता के चचेरे भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज शनिवार को आरोपी विवेक सैनी, गौरव सैनी, शिवा और अमन सैनी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया था। मंगलवार को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्...