पूर्णिया, मार्च 21 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र में युवती की सामूहिक दुष्कर्म के मौत के मामले में गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बना रहा। मृतका के पिता आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग दोहराते हुए कहा कि अगर पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि गरीब होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इधर, घटना के बाद से मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेटी का नाम लेकर बेहोश हो जा रही हैं, जिससे घर का माहौल पूरी तरह गमगीन बना हुआ है। -चार घंटे जाम रहा एनएच:-घटना के विरोध में उग्र ग्रामीणों ने एनएच-31 को जाम कर दिया था। जाम हटाने पहुंची पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और कुछ दूरी तक पुलिस को पीछे हटना पड़ा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.