बेगुसराय, जून 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। चकिया थाना अंतर्गत महिला के साथ जघन्य घटना को लेकर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला की ओर से सोमवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी बैनर झंडा एवं मांगों से संबंधित तख्ती के साथ शहर के विभिन्न मार्गो से जुलूस निकाला व समाहरणालय गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी घटना के दोषी पर कार्रवाई, पीड़ित को मुआवजा सहित सरकार के विरोध में नारा लगा रहे थे। अध्यक्षता महासंघ के जिला उपाध्यक्ष शंकर मोची ने की। यह भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में रोड पर उतरा कर्मचारी महासंघप्रदर्शन की मांगें अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह राज्य महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष शशिकांत राय ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने...