प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- कुंडा, संवाददाता। रात को युवती से घर के पास सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के नाबालिग बाल अपचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी फरार है। बाल अपचारी को पुलिस बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं, एक आरोपी शुभम सोनकर पर एसपी दीपक भूकर ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शनिवार रात घर के बरामदे में सो रही थी। रविवार सुबह उसका शव आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला था। छानबीन के दौरान उसके साथ दरिदंगी के निशान मिले। उसके साथ दुष्कर्म कर मुंह दबाकर कर हत्या करने का मामला सामने आया। यह भी पढ़ें- यूपी: लड़की से दरिंदगी! पेड़ से लटकती लाश, प्राइवेट पार्ट पर घाव; खून से लथपथ मिले कपड़े पुलिस ने युवती के पिता के मोबाइल से रात में हुई बातचीत से ट्रेस रिश...