पूर्णिया, मार्च 21 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग और मेला घूमने के बहाने चार दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और साक्ष्य छुपाने के लिए उसकी निर्मम हत्या कर शव मक्का के खेत में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह एनएच 31 के करीब 100 मीटर पश्चिम विश्वासपुर के समीप मक्का खेत से उसकी सड़ी-गली लाश मिली। इसके बाद परिजनों और उग्र ग्रामीणों ने चार घंटे तक एनएच 31 को जाम कर दिया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवती 11 मार्च को घर से शौच करने निकली थी और लौटकर नहीं आई। परिजनों ने 12 मार्च को डगरूआ थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। आठ दिन तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगते हुए 18 मार्च को दर्जनों ग्रामीणों के साथ परिजनों ने थाने का घेराव किया था। इसके बाद शुक्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.