सामूहिक दुष्कर्म के छह आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। जहानगंज थाना की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के छह आरोपियों को सोमवार की सुबह नयनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था, विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने सोमवार की सुबह आरोपी अतिश कुमार, करन कुमार, विकास कुमार निवासी दिलमनपुर थाना जहानागंज, साहिल कुमार और अंकित कुमार निवासी बड़ौराखुर्द थाना जहानागंज को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.