रांची, मार्च 30 -- रांची। चान्हो थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में ट्रायल फेस कर रहे दो आरोपी उस्मान अंसारी और इमरान अंसारी को पोक्सो की विशेष अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। घटना 11 अप्रैल 2022 की रात की है। पीड़िता को फोनकर घर से बाहर बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके कारण पीड़िता ने कुछ दिन बाद परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल था। ट्रायल के दौरान पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर अदालत ने दोनों आरोपियों को बरी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.