सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
मेरठ, जुलाई 29 -- किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले सप्ताह हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में नामजद आरोपियों में से अरबाज ने गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर अदालत में सरेंडर कर दिया। घटना के दो दिन बाद पकड़े गए अनिल को जेल भेज दिया गया था, जबकि तीन आरोपियों में दो अज्ञात अभी भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि 22 जुलाई की रात पड़ोसी अरबाज पुत्र सालिक ने उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से ले जाया और अन्य आरोपियों अनिल पुत्र राजू व दो अज्ञात पुरुष के साथ मिलकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने मामले का खुलासा होने पर पीड़िता की हत्या की धमकी भी दी।प्रारम्भ में गांव में पंचायत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, जिस पर पुलिस ने कुछ समय तक मौन सहमति जताई। मामले के बढ़ने पर देर रात सामूहिक दुष्कर्म व पोक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.