सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
बागपत, मई 13 -- बागपत। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष पॉक्सो के न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी रवि की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस मुकदमे में दो आरोपी जेल में बंद हैं। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने छह अप्रैल को बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। युवक ने बताया कि उसकी चचेरी बहन घर में अकेली थी। तभी पड़ोस के रवि और सलीम ने घर में घुसकर चचेरी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाया। उसके चिल्लाने पर वह अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचा तो दोनों युवक भाग गए। इससे पहले चार अप्रैल को भी दोनों ने खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म कर मोबाइल से वीडियो बनाई थी और वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। डीजीसी राहुल सिंह नेहरा ने बताया कि जेल में बंद आरोपी रवि ने न्यायालय मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.