सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
रुडकी, मई 1 -- लक्सर, संवाददाता। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लीपापोती का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसपी देहात ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय मांगा। इसके बाद वह शांत हुए। उधर, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर तीन युवकों पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में रिहान, सजाफत, रासीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन अभी तक तीनों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.