बेगुसराय, जून 19 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चकिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाकपा माले ने शुक्रवार को कमलेश्वरी भवन से प्रतिरोध मार्च निकाल समाहरणालय गेट के समीप प्रदर्शन कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए माले नेता दिवाकर प्रसाद, नवल किशोर, राजेश श्रीवास्तव, अजय कुमार, सोनू फर्नाज, संजय ठाकुर और विशाल कुमार ने कहा कि पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल में भर्ती पीड़िता एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। नेताओं ने आरोप लगाया कि पीड़िता ने पूर्व में भी आरोपितों के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने गंभीर कार्रवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- गैंगरेप की घटना मानवता को शर्मशार करने वाली: शत्रुघ्न इससे आरोपितों का मनोबल बढ़ा और घटना हुई। माले नेताओ...