रामपुर, अप्रैल 26 -- केमरी। महिला के नाक और मुंह पर नशीला रुमाल रखकर बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। केमरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कहा कि उसका पति विदेश में काम करने गया हुआ है। वह अपने ससुराल वालों के साथ रहती है। पति के विदेश में होने पर भी पति का दोस्त अक्सर घर में आता रहता था। उसके घर आने का विवाहिता ने कई बार विरोध भी किया था मगर ससुराल वालों विवाहिता को डांट देते थे और कहते थे कि वह उसका आना-जाना नहीं रोक सकते। महिला ने आरोप लगाया कि करीब दो माह पूर्व वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके पति का दोस्त अपने दो दोस्तों के साथ उसके कमरे में घुस आया था। आरोपियों ने उसके नाक और मुंह पर नशीला रुमाल रख दिया था। जिससे वह बेहोश हो...