सामूहिक दुराचार के दो आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई
सीतापुर, जुलाई 22 -- सीतापुर। थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने सामूहिक दुराचार और पॉक्सो एक्ट के मामलों में संलिप्त दो अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। एसपी के आदेश पर सिहरहिया निवासी अरविन्द और उसके भाई अंकुल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की। पुलिस ने बताया कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर जघन्य अपराधों को अंजाम देते थे, जिनके खौफ के कारण लोग गवाही देने से डरते थे। पुलिस अब इनकी अवैध संपत्तियों की जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.