बरेली, नवम्बर 28 -- संविधान दिवस के उपलक्ष्य में साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में एक सामूहिक चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अनुपमा मेहरोत्रा ने की। स्नातक एवं स्नातकोत्तर की लगभग 50 से 70 छात्राओं ने सहभागिता की। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अनुच्छेद 19 के मौलिक अधिकार के सैद्धांतिक व व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की गई। विभागाध्यक्षा डॉ. प्रीति पाठक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान भारतीय नागरिकों के लिए एक पवित्र ग्रंथ है। जिसका हम सभी को सम्मान व आदर करना चाहिए। छात्रा मानसी, जेबानाज, अदिति शर्मा, सोनी, शाजिया, मुस्कान, अर्शी, अमीना बी,महक,कृष्णा वर्मा, गुलअफशान, अनम, तनु श्रीवास्तव, अनूरा यादव और अलीशा ने सर्वप्रथम प्रस्तावना का वाचन किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.