उरई, मई 9 -- उरई। संवाददाता शहर में नौ मई को सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन पाल बघेल विकास महासभा द्वारा होगा। इसमें आधा दर्जन से अधिक जोड़ों की शादी कराई जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। पदाधिकारियों को दायित्व देकर समारोह में लगाया गया है। यह जानकारी महासभा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी ने दी।पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि चौदहवां सामूहिक विवाह समारोह महाकवि काली दास उ .मा. विद्यालय लहारियापुरवा में होगा। विवाह को लेकर कमेटी का गठन कर सभी को जिम्मेदारी दी गई है। सभी के सहयोग से तैयारियां की जा रही है। इस दौरान लल्लूराम पाल, कृष्णपाल सिंह, सुनील पाल, रजनी पाल, गजराज पाल, दशरथ पाल फौजी, गजेन्द्र पाल, बुद्ध सिंह पाल, एडवोकेट बब्बू पाल, शिवराम पाल, राधेश्याम पाल व प्रमोद पाल आदि ने बताया विवाह समारोह में...