मधुबनी, अप्रैल 25 -- मधुबनी। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वाधान में विगत 7 वर्षों से सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम होता आ रहा है। इस वर्ष 27 अप्रैल को इजोत गांव स्थित काली मंदिर परिसर में सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजित होगा। संस्थान के अध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी ने बताया कि अभी तक 35 बरुआ का निबंधन हो चुका है एवं और कुछ और बरुआ के निबंधन की संभावना है । उन्होंने संस्थान की सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए बोले कि सभी लोग तन,मन व धन से समर्पित भाव से आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...