भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर। बाबा बूढ़ानाथ मंदिर परिसर में 27 अप्रैल को होने वाले सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम की सफलता के लिए गुरुवार को परशुराम सेवा संस्थान की ओर से बैठक की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने की। उपाध्यक्ष सुबोध उपाध्याय ने कहा अबतक 25 बटुकों का पंजीयन हो चुका है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि लगातार पांचवें वर्ष 51 बटुकों का उपनयन करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में कृष्णानंद मिश्रा, ध्रुव मिश्रा, परमानंद पांडे, दयानंद झा, अश्विनी झा, अनमोल मिश्रा, अंकित कुमार, प्रियांशु पांडे, अमृत आनंद मिश्रा, चितरंजन तिवारी इत्यादि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.