वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी। मच्छोदरी स्थित वैश्य कुल गुरु मठ में शुक्रवार को वैश्य समाज के बच्चों का सामूहिक उपनयन‌ संस्कार हुआ। अनुष्ठान की शुरुआत‌ ब्रह्म मुहुर्त में वैश्य गुरु संदीप कनेकर के सानिध्य में वैदिक पूजन के साथ हुआ। तुषार केशरी, अभिराज कान्हा, केशव‌ सौरी, गौरिश‌‌ बरनवाल‌, राघव‌ कार्तिक, अर्जुन का उपनयन संस्कार कराया गया। इस दौरान अजय केशरी, संजय केशरी, राजकुमार, जायसवाल‌, मनीष केशरी, पारस केशरी, मुरलीधर जायसवाल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...