अररिया, मार्च 16 -- अररिया, निज संवाददाता रमजानुल मुबारक के 25 वें रोजा के मौके पर रविवार की शाम अररिया प्रखंड के कमलदाहा पंचायत की मुखिया नुजहत परवीन और मुखिया प्रतिनिधि कांग्रेस के नेता मासूम अंजार ने अपने आवास पर सामूहिक दावते इफ्तार का आयोजन किया।कमलदाहा पंचायत के अलावा आसपास गांव के हजारों लोग इफ्तार में शामिल हुए।मासूम अंजार ने बताया कि सामूहिक इफ्तार पार्टी का मकसद ये है कि समाज के सभी लोग आपस में एक साथ बैठकर एक साथ इफ्तार करते है।इससे समाज में आपसी प्रेम ,भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहता है।मुखिया नुजहत परवीन ने बताया कि उनके द्वारा हर वर्ष इस तरह के दावते इफ्तार का आयोजन कराया जाता है उन्होंने कहा अररिया गंगा जमुनी तहजीब का इलाका है। यहां के लोग एक दूसरे के पर्व त्यौहार में खुशी खुशी शामिक होते हैं।वहीं शहर के एक होटल में...