सामूहिक अवकाश से लौटे सीओ और राजस्व अधिकारी
आरा, मई 4 -- आरा/बिहिया। निज संवाददाता राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के आह्वान पर सामूहिक अवकाश पर गए अधिकारियों पर हुई निलंबन की गाज गिरते ही विभाग में हड़कंप मच गया था। हालांकि बिना शर्त काम पर वापसी की घोषणा के बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख नरम करते हुए सभी निलंबित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। भोजपुर डीएम के आदेश के बाद जिले के 17 प्रमुख अधिकारियों ने सोमवार को अपने-अपने अंचल में योगदान दे दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए कई सीओ को निलंबित कर दिया था। अधिकारियों की ओर से बिना शर्त काम पर लौटने के निर्णय के बाद निलंबनमुक्त करने का आदेश जारी हुआ। भोजपुर समाहरणालय की ओर से जारी आदेश के तहत पीरो, उदवंतनगर, संदेश और शाहपुर , बिहिया समेत कुल 17 अधिकारियों को फिर से तैनाती दे दी गई है। मार्च महीने से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.